Youth shot dead while partying in Buxar 3 friends in Police custody बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

बक्सर के नया बाजार में रात को दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि पार्टी के दौरान उसका दोस्तों के साथ विवाद हो गया और फिर गोली चलाकर उसे मार दिया गया। पुलिस ने 3 दोस्तों को हिरासत में लिया है।

Sat, 26 July 2025 07:08 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, बक्सर
share
बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

बिहार के बक्सर में पार्टी कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शहर के नया बाजार मठिया मोड़ निवासी बीरबल सिंह 23 वर्षीय बेटे राजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू अपने दोस्तों के साथ गुरुवार देर रात पार्टी कर रहा था। इसी दौरान वारदात हुई। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, मर्डर का आरोप दोस्तों पर ही लगा है।

आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को कोचस रोड को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने जिन दोस्तों को हिरासत में लिया है उनमें राहुल खरवार, गुड्डू और एक अन्य युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात को राजू इन्हीं सभी लोगों के साथ बैठक कर पार्टी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और इंस्पेक्टर शंभू भगत मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद जाम हटाया गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: चंदन की हत्या से पहले शूटरों ने रात भर पार्टी की, शेरू से 4 बार बात

रिपोर्ट्स के अनुसार परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस मामले की सूचना बहुत देर के बाद दी गई। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि पार्टी के दौरान दोस्तों से विवाद होने पर राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।