mahagathbandhan will move village and talk people about voter list revision in bihar chunav महागठबंधन गांव में जाकर वोटर सत्यापन की हकीकत बताएगा, बिहार चुनाव के लिए घोषणा पत्र पर भी मंथन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन गांव में जाकर वोटर सत्यापन की हकीकत बताएगा, बिहार चुनाव के लिए घोषणा पत्र पर भी मंथन

महागठबंधन के नेताओं ने एक स्वर से कहा कि चुनाव आयोग का वह दावा गलत है, जिसमें 74 फीसदी फॉर्म जमा करने की बात कही जा रही है। महागठबंधन नेताओं का कहना था कि एनडीए सरकार डर गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की यह बैठक काफी अहम थी।

Sun, 13 July 2025 06:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
महागठबंधन गांव में जाकर वोटर सत्यापन की हकीकत बताएगा, बिहार चुनाव के लिए घोषणा पत्र पर भी मंथन

बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के मसले पर इंडिया गठबंधन ने और उग्र रूख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता गांव-गांव और बूथ स्तर पर जाकर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की वास्तविकता से अवगत कराएंगे। साथ ही महागठबंधन कुछ और नए लोकलुभावन वादे घोषणा पत्र में शामिल कर सकता है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की समन्वय समिति सह उपसमितियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास एक पोलो रोड में दिन के 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक चली इस बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने एक स्वर से कहा कि चुनाव आयोग का वह दावा गलत है, जिसमें 74 फीसदी फॉर्म जमा करने की बात कही जा रही है। महागठबंधन नेताओं का कहना था कि एनडीए सरकार डर गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की यह बैठक काफी अहम थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम

छह घंटे चली इस बैठक में प्रचार-प्रसार, साझा संकल्प, मीडिया एवं संवाद, सोशल मीडिया, चुनाव आयोग एवं कानून संबंधी उपसमितियों ने अपनी रिपोर्ट पेश की जिस पर चर्चा हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सभी मसलों पर चर्चा हुई है। सीटों को लेकर कोई जिच नहीं है। समय आने पर सभी निर्णय ले लिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत, 20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी
ये भी पढ़ें:किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने अशोक साव से क्या-क्या पूछा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।