electricity demand reached on record in bihar 8560 megawatt consumed बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत, 20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत, 20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी

बिजली की खपत में लगातार वृद्धि हो रही है। 20 वर्षों में बिहार में बिजली की खपत 12 गुना बढ़ गई है। वर्ष 2005 में राज्य में 700 मेगावाट बिजली की खपत हुआ करती थी। इस वर्ष जून में यह बढ़कर 8428 मेगावाट तक पहुंच गई थी।

Sun, 13 July 2025 06:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत,  20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी

बिहार में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। कई जिलों में गर्मी की वजह से राज्य में बिजली की रिकॉर्ड खपत हो रही है। बिहार में रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है। शनिवार की रात 9.07 मिनट पर 8560 मेगावाट बिजली की खपत हुई जो अब तक का अधिकतम है। इसमें दक्षिण बिहार में 4393 मेगावाट तो उत्तर बिहार में 4167 मेगावाट की खपत हुई। इससे पहले 12 जून को 8428 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी।

बिजली की खपत में लगातार वृद्धि हो रही है। 20 वर्षों में बिहार में बिजली की खपत 12 गुना बढ़ गई है। वर्ष 2005 में राज्य में 700 मेगावाट बिजली की खपत हुआ करती थी। इस वर्ष जून में यह बढ़कर 8428 मेगावाट तक पहुंच गई थी। अब 85 सौ मेगावाट का भी आंकड़ा पार कर गई। इस साल 9 हजार मेगावाट तक खपत होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम

कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली की मांग में साल-दर-साल वृद्धि हो रही है। 2005 में मात्र 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। 2012 में 1751 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। 2014 में 2831 मेगावाट खपत हुई। राज्य में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत में करीब 5 गुना की वृद्धि बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2005 में ऊर्जा खपत प्रति व्यक्ति 75 किलोवाट थी जो 2025 में बढ़कर 363 किलोवाट हो गई। राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो करोड़ 15 लाख से अधिक हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने अशोक साव से क्या-क्या पूछा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।