Mahagathbandhan meeting in patna tejashwi yadav house congress vip cpi ml bihar election बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे पर लग सकती है मुहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे पर लग सकती है मुहर

Mahagathbandhan Meeting: पार्टी नेताओं के अनुसार बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। साथ ही गठबंधन में नए दलों के शामिल होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सीट बंटवारे को लेकर भी बैठक में गठबंधन के नेता विमर्श कर सकते हैं।

Thu, 12 June 2025 07:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे पर लग सकती है मुहर

Mahagathbandhan Meeting: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पटना में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक गुरुवार यानी 12 जून को होगी। इसमें गठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्र्रेस, वामदल और वीआईपी के नेता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ ही सभी उपसमितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बैठक नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास एक पोलो रोड में दिन के 12 बजे से शुरू होगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। साथ ही गठबंधन में नए दलों के शामिल होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सीट बंटवारे को लेकर भी बैठक में गठबंधन के नेता विमर्श कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी

माले के दावे पर बिफरी भाकपा

भाकपा माले की ओर से विधानसभा चुनाव में 45-50 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करने पर भाकपा बिफर गई है। बुधवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने इसे चिंताजनक स्थिति बताया। इसे गुरुवार को महागठबंधन की बैठक में उठाने की बात कही।भाकपा के राज्य सचिव ने कहा कि भाकपा-माले (लिबरेशन) ने न सिर्फ समन्वय समिति में बनी समझदारी का उल्लंघन किया, बल्कि विवादों को हवा दी है। यह इंडिया गठबंधन की सेहत के लिए नुकसानदेह है। संबंधित दल अथवा दलों के गठबंधन से प्रतिबद्धता पर प्रश्न चिह्न भी खड़ा करता है। उन्होंने इस प्रकार की भ्रामक बयानबाजियों को बैठक में उठाने के इरादे का इजहार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

उन्होंने कहा कि समन्वय समिति की पूर्व की बैठकों में सहमति बनी थी कि गठबंधन के सभी दल विस की सभी सीटों पर मिल कर तैयारी करेंगे व प्रत्येक सीट अपनी सीट होगी। यह भी सहमति बनी थी कि इस बीच गठबंधन का कोई भी नेता अपने हिस्से की सीटों को लेकर सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रईस खान से लेकर चुन्नू तक, बिहार में 2000 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
ये भी पढ़ें:उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।