patna police shot murder accused in patliputra पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, गिरफ्त से भागने की कर रहा था कोशिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, गिरफ्त से भागने की कर रहा था कोशिश

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ईशु को बिहटा से पटना ला रही थी तो शौच के बहाने वह गश्ती गाड़ी से उतरा। इसके बाद ईशु भागने की कोशिश करने लगा। यह देख पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली ईशु के पैर में लगी है।

Thu, 12 June 2025 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, गिरफ्त से भागने की कर रहा था कोशिश

पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी है। दरअसल पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य पान दुकानदार अपराधियों की गोली से जख्मी हो गया था। इस मामले में गोलीबारी के आरोपित ईशु को पुलिस ने बिहटा से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ईशु को बिहटा से पटना ला रही थी तो शौच के बहाने वह गश्ती गाड़ी से उतरा। इसके बाद ईशु भागने की कोशिश करने लगा। यह देख पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली ईशु के पैर में लगी है। जिसके बाद वो लड़खड़ाने लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया की ईशु के भागने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। बहरहाल इस पूरे मामले में फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रईस खान से लेकर चुन्नू तक, बिहार में 2000 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
ये भी पढ़ें:उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।