car driver crush and kill woman police and injured two other during vehicle checking patna पटना में वाहन जांच के दौरान चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, 2 जख्मी; 3 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में वाहन जांच के दौरान चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, 2 जख्मी; 3 गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इसी दौरान जांच कर रही महिला पुलिसकर्मी समेत 3 बुरी तरीके से घायल हो गए। इस मामले में ड्राइवर समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thu, 12 June 2025 03:59 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में वाहन जांच के दौरान चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, 2 जख्मी; 3 गिरफ्तार

पटना में एक वाहन चालक ने महिला सिपाही को कुचल कर मार डाला है। वाहन चालक ने दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही को जख्मी भी कर दिया है। दरअसल पटना एसके पुरी थाना अंतर्गत अटल पथ पर पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने दारोगा व दो महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर थी। बाद में महिला सिपाही की मौत हो गई। इस मामले में पटना पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें कार का मालिक भी शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें महिला सिपाही कोमल, एसआई दीपक कुमार व एएसआई अवधेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

तीनों को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वालों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली

आपको बता दें कि पटना में बुधवार की देर रात पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस के कई आला अफसर सड़कों पर उतरे और वाहन की जांच की। लेकिन एसके पुरी में एक ड्राइवर ने दुस्साहस का परिचय दिया और तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।