Bihar Weather report rain and thunder in north and heatwave in south bihar Bihar Weather: उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम; जानें

Bihar Weather: पटना में गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को सूरज की तल्खी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.3 और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

Thu, 12 June 2025 06:12 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम; जानें

Bihar Weather: बिहार के उत्तर भाग में बारिश और दक्षिण भाग में गुरुवार को भीषण गर्मी की चेतावनी है। वहीं उत्तर बिहार के एक-दो स्थान पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही वज्रपात के आसार हैं।हालांकि राज्य के मौसम में शनिवार से बदलाव होने के आसार हैं। इस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है।

इधर, बुधवार को राज्य के अधिकतम में तापमान में 2.8 और न्यूनतम में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना सहित 12 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस बक्सर और सबसे कम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी

इन शहरों का तापमान रहा 40 के पार

बक्सर का 42.8 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज का 41.7डिग्री , डेहरी का 41.5डिग्री , आरा का 40.8डिग्री , पटना का 40.7, गया व औरंगाबाद का 40.6डिग्री , मोतिहारी का 40.5, वाल्मीकिनगर, छपरा व दरभंगा का 40.4 डिग्री और जीरादेई का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे।

पटना में आज बादल छाए रहने के आसार

पटना में गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को सूरज की तल्खी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.3 और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।