Government s Welfare Camp Aims for Efficient Application Processing सहयोग शिविर के आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन : डीएम, Madhubani Hindi News - Hindustan
More

सहयोग शिविर के आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन : डीएम

मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने वर्चुअल सहयोग शिविर की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। 17-18 जून को जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ, आवेदन संबंधी सेवाएं और चिकित्सा जांच की सुविधा होगी।

Thu, 11 June 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
सहयोग शिविर के आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन : डीएम

मधुबनी, प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहयोग शिविर के आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन : डीएम

समीक्षा बैठक की जानकारी

बैठक में बताया गया कि सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त 88 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। डीएम ने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश देते हुए कहा कि आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें तथा आवेदकों को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयुष्मान, आवास समेत 25 विभागों की योजना का मिलेगा लाभ

सहयोग शिविर का महत्व

डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर

जन कल्याण शिविर का आयोजन

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 एवं 18 जून को जिले के सभी 21 प्रखंडों में दो दिवसीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी प्रखंडों में भी एक साथ यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में आयुष्मान भारत योजना,आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना तथा निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित कई योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। लाभार्थियों के आवेदन, ई-केवाईसी, सत्यापन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ का वितरण भी किया जाएगा।

शिविर में सेवाएं

शिविर में प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर एवं नोडल पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य जांच हेतु मेडिकल स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को प्रतिदिन शिविर की प्रगति रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने लोगों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया : सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।