Chautham to Host Two-Day Welfare Camp for Community Engagement खगड़िया : सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

खगड़िया : सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

चौथम प्रखंड क्षेत्र में 17 और 18 जून को सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने शिविर की योजना और आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस शिविर का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Thu, 11 June 2026 05:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
खगड़िया : सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड क्षेत्र के चौथम एवं बुच्चा पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा आगामी 17 एवं 18 जून को सभी पंचायतों में प्रस्तावित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों और कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचलाधिकारी रविराज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार, शिक्षा विभाग के बीईओ मनोज श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़हरिया प्रखंड कार्यालय में लगेगा सहयोग एवं कल्याण शिविर

बैठक में बीडीओ ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता और तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, शिक्षा, कल्याण, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन प्रखंड की सभी पंचायतों, गांवों और प्रमुख बाजारों में घूम-घूमकर माइक के माध्यम से शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस महत्वपूर्ण पहल से वंचित न रह जाए। बीडीओ ने कहा कि सहयोग सह जनकल्याण शिविर का उद्देश्य आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाभुकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 व 18 को

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।