आयुष्मान, आवास समेत 25 विभागों की योजना का मिलेगा लाभ
जिले के 23 प्रखंडों में 17-18 जून को दो-दिवसीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर होगा। इसमें आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाएं और अन्य 25 विभागों की योजनाओं का लाभ मिलेगा। डीएम ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। शिविर में आवेदन, निबंधन और लाभ वितरण की व्यवस्था होगी। हेल्प डेस्क भी उपलब्ध रहेगा।

जिले के सभी 23 प्रखंडों में 17 और 18 जून को दो-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन होगा। इसमें आयुष्मान भारत, वृद्धा, विधवा-दिव्यांग पेंशन पीएम सूर्यघर बिजली योजना समेत 25 विभागों की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। डीएम ने बताया कि शिविर में पीएम आवास, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, केसीसी, पीएम किसान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, उद्यमी योजना, आधार, राजस्व-भूमि सुधार, ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण, खाद्य आपूर्ति, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और स्वयं-सहायता भत्ता सहित 25 विभागों की योजनाओं के अलग-अलग काउंटर होंगे।
शिविरों में पात्र लाभुकों के आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी जैसे लंबित काम निपटाए जाएंगे और देय लाभ का वितरण भी होगा। मदद के लिए हेल्प डेस्क क्रियाशील रहेगा, जहां प्रशिक्षित वॉलेंटियर फॉर्म भरने और दस्तावेजीकरण में सहायता करेंगे। सफल आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन