Heatwave Impact Surge in Pediatric Patients with Vomiting and Diarrhea in Madhubani Hospital बढ़ती गर्मी में उल्टी -दस्त की चपेट में आ रहे बच्चे, Madhepura Hindi News - Hindustan
More

बढ़ती गर्मी में उल्टी -दस्त की चपेट में आ रहे बच्चे

मधेपुरा में चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा से लोगों की सेहत पर असर हो रहा है। सोमवार को सदर अस्पताल के शिशु रोग कक्ष में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। डॉ. यस शर्मा के अनुसार, 100 मरीजों में 30 उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए हैं। गर्मी में पानी का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई है।

Tue, 21 April 2026 12:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share
 बढ़ती गर्मी में उल्टी -दस्त की चपेट में आ रहे बच्चे

मधेपुरा, संवाद सूत्र। चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा लोगों के सेहत पर भारी लग रहा हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के पहले शिप्ट में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने के लिए मरीजों कि लंबी कतार लगी रही। ओपीडी के शिशु रोग कक्ष में पहले शिप्ट में इलाज कराने के लिए परिजन अपने छोटे - छोटे बच्चों को लेकर कतार में लगे रहें। सोमवार को शिशु रोग कक्ष में मरीजों की भीड़ नजर आए। शिशु रोग कक्ष के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों के परिजनों को एक - एक कर चिकित्सक कक्ष में भेजते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की मार से बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप, 12 भर्ती

शिशु रोग कक्ष में चिकित्सक मरीजों से घिरे नजर आए। शिशु रोग कक्ष में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डॉ. यस शर्मा ने बताया कि ज्यादातर बच्चे उल्टी - दस्त से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि 100 मरीजों में 30 मरीज उल्टी - दस्त से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा सर्दी,खांसी,बुखार से पीड़ित पाए गए।डॉ. यस शर्मा ने बताया कि पानी की कमी से बच्चे को उल्टी - दस्त की शिकायत हो रही हैं। बढ़ती गर्मी में ज्यादातर पानी पीना चाहिए। सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। हरा सब्जी और साग का सेवन ज्यादा करें, बेल का जूस पिए। दाल अधिक पिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोगुना हुए डायरिया, डीहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी से वार्ड तक फुल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।