woman throat slit in bihar madhubani police caught two people बिहार में सरेआम गला रेतकर महिला की हत्या, चीखी तो दौड़े लोग; पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सरेआम गला रेतकर महिला की हत्या, चीखी तो दौड़े लोग; पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

मृतका की मां ने बताया कि बारिश के बाद जब दोबारा दुकान पर गई तो देखा की उसकी पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उसके चीखने पर लोग दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Tue, 15 July 2025 09:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददात, लौकही, मधुबनी
share
बिहार में सरेआम गला रेतकर महिला की हत्या, चीखी तो दौड़े लोग; पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

बिहार के मधुबनी जिले में लौकहा थाना क्षेत्र के परती टोल में सोमवार दोपहर विवाहिता आसमा खातून उर्फ भूलिया(35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला इंडो-नेपाल सीमा के पास चाय की दुकान चलाती थी। लौकहा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतका का पति दुबई में रहता है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां जमीला खातून ने पुलिस को बताया कि जब वह दुकान पर गई तो बगल के दो लड़कों से उसकी कहासुनी हो रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर

दोनों उसे धमकी दे रहे थे। इसके बाद वह लौट गई। बारिश के बाद जब दोबारा दुकान पर गई तो देखा की उसकी पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उसके चीखने पर लोग दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, स्थानीय लोग प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे थे। मृतका की मां के बयान पर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आसमा खातून की हत्या में प्रयुक्त चाकू व अपराधियों के कपड़े बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस ने मो. तौतिर अख्तर और मो. तौफीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। मां जमीला खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी,पति को मारने से पहले पत्नी ने लिखा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।