love couple spent three hours in room then high-voltage drama unfolded on street cocktail of blood and vermilion 3 घंटे कमरे में रहा लव कपल, फिर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा; खून और सिंदूर का कॉकटेल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

3 घंटे कमरे में रहा लव कपल, फिर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा; खून और सिंदूर का कॉकटेल

दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। घरवालों की रजामंदी से दोनों की शादी भी तय हो गयी है। मंगलवार को युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने सोहसराय के एक होटल के कमरे में तीन घंटे साथ बिताये। बाहर निकलने पर मारपीट दोनों के बीच हो गयी।

Wed, 11 March 2026 12:03 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
3 घंटे कमरे में रहा लव कपल, फिर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा; खून और सिंदूर का कॉकटेल

बिहार के नालंदा में एनएच 20 के किनारे प्रेमी युगल के बीच मारपीट हो गयी। देखने वाले लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम व सोहसराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले के पास की है। मारपीट में दोनों के सिर फट गए। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला संभला। लड़की ने लड़के पर दहेज के लिए शादी से इनकार करने का आरोप लगाया।

पूछताछ में जो पता चला वह हैरान करने वाला था। दरअसल, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। घरवालों की रजामंदी से दोनों की शादी भी तय हो गयी है। मंगलवार को युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने सोहसराय के एक होटल के कमरे में तीन घंटे साथ बिताये। बाहर निकलने पर मारपीट दोनों के बीच हो गयी और लड़की का सिर फट गया। लड़की का आरोप है कि लड़का शादी से इनकार कर रहा है। युवक दीपनगर तो युवती सिलाव थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिरफिरे आशिक का खौफनाक बदला; प्रेमिका के 7 साल के बेटे का गला रेता, पंजा भी काटा

लड़की का आरोप

लड़की का कहना है कि करीब एक साल पहले शादी तय हुई है। तब से दोनों में बात हो रही है। फरवरी में युवक ने उसे राजगीर में मिलने के बुलाया था। उसके बाद से लड़का शादी से इनकार कर रहा है। वह दहेज के रूप में अधिक रकम मांग रहा है। मंगलवार को भी उसे सोहसराय के एक होटल में मिलने के बुलाया था। लड़की ने युवक पर शादी करने का दबाव दिया तो लड़का भड़क गया। बाहर निकलने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए ईंट लेकर खुद के सिर पर मार लिया और जख्मी हो गया। फिर ईंट से मारकर उसका भी सिर फोड़ दिया। इसी दौरान लड़की के परिजन पहुंच गये और लड़के को पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के शोर में दब गई चीख, बिहार में महिला की पेट चीरकर हत्या; कपड़े बिखरे थे

सड़क किनारे हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

आशानगर के पास एनएच किनारे करीब आधा घंटा तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। वे लोग लड़के पर तुरंत शादी करने का दबाव बना रहे थे। इधर, लड़के का कहना था कि परिवार के लोगों ने उसे गलत तरीके से फंसा दिया। लड़की शादी करने का दबाव दे रही थी, इसी वजह से उसे मिलकर बात करने के लिए बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्ल डांसर के लिए बारात में जमकर चले लाठी-डंडे, 17 साल के लड़के की मौत से मातम

सिंदूर का डब्बा लेकर आई थी लड़की

इधर लड़की सिंदूर की डिब्बी लेकर पहुंची थी और तुरंत शादी करने को कह रही थी। मौके पर पहुंचे सोहसराय थाना के अधिकारी ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों का काउंसेलिंग कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।