गर्ल डांसर के लिए बारात में जमकर चले लाठी-डंडे, 17 साल के लड़के की मौत से शादी में मातम
बैना गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री की शादी थी। पटना जिले के फतेहपुर गांव से बारात आयी हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था और नाच प्रोग्राम में नर्तकियां नाच रही थी। इसी दौरान बारात के कुछ लड़कों के साथ शराती पक्ष के कुछ युवक के साथ विवाद में मारपीट शुरू हो गई।

बिहार के जहानाबाद में शादी समारोह में नर्तकियों के नृत्य देखने के क्रम में बाराती और शराती पक्ष के लोग भिड़ गए। इस क्रम में लाठी डंडे चले जिसमें घायल 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर सनी कुमार पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सदन पंडित का पुत्र बताया जाता है। मंगलवार की दोपहर बारात आए एक किशोर की मौत की होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना घोसी थाना क्षेत्र के बैना गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री की शादी थी। पटना जिले के फतेहपुर गांव से बारात आयी हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था और नाच प्रोग्राम में नर्तकियां नाच रही थी। इसी दौरान बारात के कुछ लड़कों के साथ शराती पक्ष के कुछ युवक के साथ विवाद शुरू हो गया जिसके बाद लाठी- डंडे से बाराती पक्ष के साथ शरारती पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो इस दौरान बाराती पक्ष के लोग भागने लगे। काफी देर बाद जब लोग अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढने लगे तो सनी अचेत अवस्था में जख्मी खेत में गिर पड़ा था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मंगलवार की सुबह बेहतर इलाज को लेकर किशोर को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पीएमसीएच जाने के क्रम में सनी की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव को घोसी थाना लाया गया। मामले में पुलिस प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। इस सिलसिले में परिजनों ने बताया कि वे लोग फतेहपुर गांव से सोमवार को अर्जुन चौधरी के पुत्र साहिल चौधरी की शादी में शामिल होने को लेकर बारात लेकर बैना गांव पहुंचे थे। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मृतक किशोर के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना से गांव में तनाव और मातम का माहौल बन गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मृत बच्चे के परिजनों से जानकारी ली जा रही है। गांव में भी पुलिस घटना को लेकर तथ्यों का पता लगा रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।




साइन इन