ljpr supremo chirag paswan said there is conspiracy to stop me from enter in bihar मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है; चिराग पासवान ने 2020 की याद भी दिलाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है; चिराग पासवान ने 2020 की याद भी दिलाई

लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो ने कहा कि एक वो दौर था जब चिराग पासवान ने साल 2020 में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया था। उस वक्त साजिश रची गई थी चिराग पासवान को समाप्त करने के लिए। घर, पार्टी सबकुछ तोड़वाने का काम किया गया था। आज फिर वहीं साजिश रची जा रही है।

Mon, 30 June 2025 09:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है; चिराग पासवान ने 2020 की याद भी दिलाई

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा में एक जनसभा को संबोधित किया। चिराग पासवान ने इस रैली में कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है।

यहां जनसभा को संबोधि करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कई लोग इस बात से घबराए हुए हैं कि मैं बिहार आना चाहता हूं। वे जानना चाहते हैं कि क्या मैं यहां चुनाव लड़ूंगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं बिहार के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं। ताकि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का मेरा सपना साकार हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान की रैली में सेल्फी की होड़, केंद्रीय मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त

बिहार आने से रोकने की साजिश - चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा, 'आज जब चिराग पासवान वापस बिहार लौटना चाहता है तो कइयों को तकलीफ होती है। कइयों की चिंता बढ़ती है क्योंकि यह वही लोग हैं जिन्होंने 90 के दशक में लाखों बिहारियों को पलायन करने पर मजबूर किया। आज जब वो बिहारी वापस अपने राज्य आना चाहते हैं तो इन विपक्षी नेताओं को तकलीफ होती है। आज फिर एक साजिश रची जा रही है चिराग पासवान को रोकने के लिए।

एक वो दौर था जब चिराग पासवान ने साल 2020 में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया था। उस वक्त साजिश रची गई थी चिराग पासवान को समाप्त करने के लिए। घर, पार्टी सबकुछ तोड़वाने का काम किया गया था। आज फिर वहीं साजिश रची जा रही है क्योंकि चिराग पासवान यह चाहता है कि अपने राज्य वापस आए, अपने परिवार के पास वापस आए और यहीं रहकर आप लोगों के साथ मिलकर बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पूर्वांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर लूटपाट, 25 मिनट तक कोई नहीं आया
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में रेड, भाग निकला पुलिसवाला

नालंदा के राजगीर में ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ नाम की रैली को संबोधित केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मेरे रास्ते में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। लेकिन मैं निराश नहीं होने वाला। मेरी पार्टी में विभाजन और मेरे परिवार में दरार पैदा करके मुझे तोड़ने के पहले के प्रयास मुझे हतोत्साहित करने में विफल रहे हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में फैल जाएं और राजग की जीत के लिए उसी तीव्रता के साथ लड़ें, जैसे चिराग पासवान खुद मैदान में हों। आप मुझे विधानसभा चुनावों में राजग की जीत दिलाइए। मैं आपको एक विकसित बिहार दूंगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी, बारिश को लेकर भी अलर्ट; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:होटल में ठहरने के लिए हर रोज 3500, बिहार में पुलिसवालों के भत्ते की नई दरें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।