passengers looted in poorvanchal express for 25 minute in bihar muzaffarpur बिहार में पूर्वांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूटपाट, 25 मिनट तक कोई बचाने नहीं आया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पूर्वांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूटपाट, 25 मिनट तक कोई बचाने नहीं आया

ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को डांट फटकार कर भगा दिया गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने रेल मदद पर इसकी शिकायत की। साथ ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज जानकारी दी है। मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है।

Mon, 30 June 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में पूर्वांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूटपाट, 25 मिनट तक कोई बचाने नहीं आया

हावड़ा से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस में वैक्यूम कर अपराधियों ने आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास की है। यात्री एकजुट होते तबतक चार-पांच अपराधी ट्रेन से उतरकर भाग निकले। कई यात्रियों से नकदी और दो से मोबाइल लूटा गया है।

ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को डांट फटकार कर भगा दिया गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने रेल मदद पर इसकी शिकायत की। साथ ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भेज जानकारी दी है। मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित करते हुए रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

25 मिनट से अधिक देरी तक रुकी रही ट्रेन

मुख्यालय से भेजे गए पत्र में यात्रियों ने कहा है कि ढोली स्टेशन के आउटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस शनिवार रात तीन बजे 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। अपराधियों ने वैक्यूम कर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचा। जब यात्री उग्र हुए तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे व वैक्यूम ठीक कर ट्रेन आगे बढ़ाई गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेल थाने पर उनसे आवेदन नहीं लिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।