Lalu prasad yadav birthday rjd supporters dance and celebrate Lalu Yadav Birthday: पटना में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जश्न, RJD समर्थकों ने उड़ाए पैसे; गाजा-बाजा और खूब डांस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Lalu Yadav Birthday: पटना में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जश्न, RJD समर्थकों ने उड़ाए पैसे; गाजा-बाजा और खूब डांस

लालू यादव का जन्मदिन (Lalu Yadav Birthday) सेलिब्रेट कर रहे समर्थकों का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में लालू यादव के प्रशंसक गाजे-बाजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लालू यादव के जन्मदिन पर समर्थक पटना की सड़क पर पैसे भी उड़ाते नजर आ रहे हैं।

Wed, 11 June 2025 10:29 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Lalu Yadav Birthday: पटना में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जश्न, RJD समर्थकों ने उड़ाए पैसे; गाजा-बाजा और खूब डांस

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह नजर आया है। पटना में लालू प्रसाद यादव के प्रशंसक सड़कों पर झूमते नजर आए। लालू यादव का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे समर्थकों का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में लालू यादव के प्रशंसक गाजे-बाजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा लालू यादव के जन्मदिन पर समर्थक पटना की सड़क पर पैसे भी उड़ाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले पटना में सुबह से ही राजद समर्थकों का जमावड़ा राबड़ी आवास के बाहर नजर आ रहा था। लालू यादव के समर्थक काफी खुश नजर आ रहे थे। समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनका जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यालय में केक काटने का भी कार्यक्रम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां इंजीनियरों ने DM को भेजा कानूनी नोटिस, जिलाधिकारी पर संगीन इल्जाम
ये भी पढ़ें:बिहार में आज करवट ले सकता है मौसम, कहां-कहां बारिश का अनुमान; जानें

मीसा भारती ने शेयर की तस्वीरें

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने अपने पिता के बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में मीसा भारती के अलावा घर के बच्चे भी नजर आ रहे हैंं।

अपने फेसबुक पेज पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर करते हुए मीसा भारती ने लिखा, हिम्मत के हिमालय, न्याय के अथाह सागर, जन चेतना के प्रदीप्त लौ, हर वंचित की आवाज़…आदरणीय पापा को उनके 78वें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ! आप हैं तो सब कुछ है! आप हैं तो जहां है!'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी बॉस, लालू मजबूर; तेज प्रताप विवाद में फिर बोले जीतनराम मांझी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।