Engineers sent legal notice to bhagalpur dm Dr Nawal Kishor Choudhary बिहार में यहां इंजीनियरों ने DM को भेजा कानूनी नोटिस, जिलाधिकारी पर लगाए संगीन इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में यहां इंजीनियरों ने DM को भेजा कानूनी नोटिस, जिलाधिकारी पर लगाए संगीन इल्जाम

कार्यपालक अभियंता ने संघ को लिखित तौर पर बताया है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया और भयाक्रांत करने की कोशिश भी की। स्थिति ऐसी हो गई कि उनको उपचार कराना पड़ा।

Wed, 11 June 2025 09:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में यहां इंजीनियरों ने DM को भेजा कानूनी नोटिस, जिलाधिकारी पर लगाए संगीन इल्जाम

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) ने भागलपुर के डीएम को कानूनी नोटिस भेजा है। संघ के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि भागलपुर के कार्यपालक अभियंता बृजनन्दन कुमार के साथ डीएम ने अमर्यादित व्यवहार किया। अकारण गिरफ्तार कराकर उन्हें 4-5 घंटे तक स्थानीय थाने में रखा गया। कार्यपालक अभियंता ने संघ को लिखित तौर पर बताया है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया और भयाक्रांत करने की कोशिश भी की।

स्थिति ऐसी हो गई कि उनको उपचार कराना पड़ा। अभियंता को आशंका है कि काम पर लौटने पर डीएम सुनियोजित तरीके से उन्हें प्रताड़ित करेंगे। भागलपुर में जिस तरह एक अभियंता के साथ डीएम ने व्यवहार किया, उससे राज्यभर के अभियंताओं का मनोबल प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर राज्य के विकासात्मक कार्यों पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेक्स रैकेट चलाने वाला कपल, व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो; कई सफेदपोश से चैटिंग
ये भी पढ़ें:मां-बाप को घर में बंद कर रॉड से पीटता रहा, बिहार में बेटा क्यों बन गया हैवान

यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन जिलों में अभियंताओं के साथ प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें संघ को मिलते रहती हैं। इसलिए संघ ने डीएम को कानूनी नोटिस दिया है। सरकार से हमारी मांग है कि इस मामले में अविलंब सरकार हस्तक्षेप करे, ताकि अभियंता पूरे मनोयोग से राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज करवट ले सकता है मौसम, कहां-कहां बारिश का अनुमान; जानें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।