Lalu daughter Rohini asked to PM Narendra Modi why not speaking on NEET Paper Leak NEET कांड पर पीएम नरेंद्र मोदी से रोहिणी ने पूछा; परीक्षा पर चर्चा तो पेपर लीक से क्यूँ बच रहे?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NEET कांड पर पीएम नरेंद्र मोदी से रोहिणी ने पूछा; परीक्षा पर चर्चा तो पेपर लीक से क्यूँ बच रहे?

रोहिणी आचार्या(लालू यादव की बेटी) ने नीट स्कैम समेत नौकरी वाली अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री पेपर लीक पर बोलने से क्यों बच रहे हैं।

Thu, 14 May 2026 12:11 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET कांड पर पीएम नरेंद्र मोदी से रोहिणी ने पूछा; परीक्षा पर चर्चा तो पेपर लीक से क्यूँ बच रहे?

Rohini on NEET Paper Leak: परीक्षा माफिया ने 2024 के बाद NEET 2026 एग्जाम का पेपर लीक कर दिया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कांड के तार बिहार से जुड़ गए हैं। सीबीआई ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बाद रोहिणी आचार्या(लालू यादव की बेटी) ने नीट स्कैम समेत नौकरी वाली अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री पेपर लीक पर बोलने से क्यों बच रहे हैं।

रोहिणी आचार्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डाला नीट परीक्षा रद्द किए जाने पर उन्होंने कहा कि क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री ? हमारे प्रधानमंत्री जी चर्चा करने का मौका व् मुद्दा ढूंढ निकालने के लिए ही जाने जाते हैं , अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी देश के युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा है , ऐसे में काश प्रधानमंत्री जी कभी "पेपर लीक" पर भी एक चर्चा कर लेते या फिर अपने अगले 'मन की बात' में पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट की बात कर लेते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET में सॉल्वर का खेल साल 2024 से चल रहा, सरगना उज्जवल राज की अब भी तलाश

प्रधानमंत्री जी अगर परीक्षा पर चर्चा करते आए हैं , तो पेपर लीक पर चर्चा करने से क्यूँ बच रहे हैं ? आपकी सरकार के 12 सालों के शासनकाल में 90+ बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ और इस पर आप कभी कुछ नहीं बोल पाएं हैं , क्या सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में युवाओं के भविष्य के साथ होता ये निरंतर खिलवाड़ आपके लिए कोई अहमियत नहीं रखता है या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि पेपर लीक का ये गोरखधंधा आपकी जानकारी में , आपकी ही सहमति से, आपकी ही सरकार की सरपरस्ती में परवान चढ़ रहा है ?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में गहमागहमी, सॉल्वर गैंग से कनेक्शन?

नीट यूजी- 2026 रद्द होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इससे जुड़े पेपर लीक कांड की भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंची। इस दौरान जांच टीम ने नीट परीक्षा में सॉल्वर बिठाने के आरोपी कॉलेज के दो छात्रों अवधेश कुमार और उज्जवल उर्फ राजा बाबू के कमरों को खंगाला। कॉलेज प्रशासन से इन छात्रों के बारे में जानकारी भी ली गयी। नीट यूजी के ठीक एक दिन पूर्व दो मई की रात नालंदा पुलिस ने सॉल्वर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र अवधेश कुमार भी शामिल है। बाद में उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चार अन्य को गिरफ्तार किया गया था। नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई सभी सात आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरा नंबर 501 और 503 खोलेंगे NEET पेपर लीक कांड के राज? नालंदा में CBI का ऐक्शन

पावापुरी मेडिकल कॉलेज का द्वितीय वर्ष का छात्र अवधेश कुमार (मोतिहारी निवासी) जेल में है, इसी कॉलेज का एक और छात्र उज्ज्वल उर्फ राजा बाबू फरार है। ये दोनों सॉल्वर गिरोह के सरगना के तौर पर चिन्हित किये गये हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी से 50 से 60 लाख रुपये का सौदा किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो मई को जिन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें सीतामढ़ी का हर्ष राज, मुजफ्फरपुर का पंकज कुमार और मनोज कुमार मोतिहारी का अमन कुमार शामिल है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।