पकरैल में रामध्वनि महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल
महेशखूंट में दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न मंडलियों ने भाग लिया। मां दुर्गा मैजिकल ग्रुप ने छठ मां की झांकियां प्रस्तुत कीं। महायज्ञ का शुभारंभ 24 अप्रैल को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन कर सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन कलश विसर्जन के साथ हुआ।

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल के विद्यार्थी टोला में दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ होने से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस रामध्वनि महायज्ञ में दूर दराज के कई मंडलियों ने भाग लिया। मां दुर्गा मैजिकल ग्रुप, पटेल नगर भर्रा पकरैल के कलाकारों ने छठ मां की झांकियां दिखाकर दर्शकों को मन मुग्ध किया। उल्लेखनीय है कि शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकलने के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने हवन करके सुख समृद्धि की कामना की। आर्चाय मोफल यादव ने बताया कि आठ दिनों तक शिवलिंग स्थापित तथा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
उसके दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शिवलिंग स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को गोदान किया तथा बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। कलश विसर्जन के साथ ही रामध्वूनी महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया। इस मौके पर पोस्टमास्टर नन्दलाल यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, ओमप्रकाश यादव, श्रीकेश यादव,वचनदेव यादव, विजय यादव,रंजीत कुमार यादव, शुड्डू कुमार, विक्की कुमार, मिथलेश कुमार, संगीत कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन