Grand Rudra Mahayagna Begins in Sirari with Kalash Yatra निकाली गयी शोभायात्रा, सिरारी में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

निकाली गयी शोभायात्रा, सिरारी में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू

सिरारी गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। 501 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं जल लेकर लगभग छह किलोमीटर की परिक्रमा की। महायज्ञ स्थल के पास मेला भी लगा है, जहां मिठाई, खिलौनों की दुकानें और झूले लगे हैं। महायज्ञ 12 मई तक चलेगा।

Sat, 2 May 2026 10:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
निकाली गयी शोभायात्रा, सिरारी में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू

निकाली गयी शोभायात्रा, सिरारी में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू फोटो 02 शेखपुरा 03 - सिरारी में निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भव्य कलश यात्रा के साथ शनिवार से सिरारी गांव में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ 12 मई तक चलेगा। कलश यात्रा में 501 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर लगभग छह किलोमीटर की परिक्रमा की। गांव के जगदम्बा स्थान से जलभरी की गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलश यात्रा के साथ हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू

महायज्ञ की शोभा

कलश यात्रा में हाथी-घोड़ा, रथ और बैंड बाजे के साथ झंडे के साथ लोग नाचते गाते जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। महायज्ञ स्थल के समीप मेला भी लगाया गया है। मिठाई व खिलौनों की दुकानें सजायी गयी हैं। साथ ही मनोरंजन के झूले भी लगाये गये हैं। महायज्ञ में प्रवचनकर्ता के रूप में हरिद्वार से स्वामी प्रभंजनानंद शरण महाराज, योगीराज समाधि बाबा पधार रहे हैं। कलश यात्रा में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के नेता आशुतोष कुमार भी शामिल हुए। मौके पर महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नवल प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विद्या शंकर कुमार, सचिव अशोक कुमार, भूपेश कुमार, संजीव कुमार, भजन प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बुधन भाई आदि मौजूद रहे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।