Kosi Express narrowly escapes becoming burning train passengers flee after seeing smoke flames in Madhepura बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोसी एक्सप्रेस; धुंआ और लपटें देख कूद कर भागे यात्री, अफरा-तफरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोसी एक्सप्रेस; धुंआ और लपटें देख कूद कर भागे यात्री, अफरा-तफरी

मधेपुरा- पूर्णिया रेल खंड के बीच एस 5 स्लीपर बोगी के नीचे से धुआं और आग निकालना शुरू हुआ। आग और धुंआ उठने के कारण यात्री ट्रेन से कूद कर गाड़ी से भागने लगे।

Sat, 18 April 2026 09:23 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share
बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोसी एक्सप्रेस; धुंआ और लपटें देख कूद कर भागे यात्री, अफरा-तफरी

Train News: पटना से पूर्णिया जा रही कोसी एक्सप्रेस डाउन 18626 बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बची। शुक्रवार की रात बुधमा स्टेशन पास करने के दौरान ब्रेक बेडिंग होने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग और धुंआ उठने के कारण यात्री ट्रेन से कूद कर गाड़ी से भागने लगे। हालांकि, बुधमा स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवाया। ब्रेक बेडिंग की समस्या को ठीक करवाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। कुछ देर के लिए ट्रेन बुधमा और दिनापट्टी के बीच खड़ी रही।

बताया गया कि मधेपुरा- पूर्णिया रेल खंड के बीच एस 5 स्लीपर बोगी के नीचे से धुआं और आग निकालना शुरू हुआ। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कहा कि पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के स्लीपर पांच नंबर की बोगी में नीचे से अचानक धुंआ निकलने लगा। पहले यात्रियों ने शोर मचाया की बोगी में आग लग गयी लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। कुछ दूर चलते ही धुंआ आग की लपटें में बदल गयी। इसके बाद ट्रेन रोकी गयी। रेल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरे में टावर पर चढ़कर रोने लगी लड़की, लोग समझे भूत आया; 8 घंटे तक ड्रामा

रेलवे के अधिकारी के अनुसार ट्रेन में आग नहीं लगी थी। बुधमा स्टेशन से पास करने के दौरान ब्रेक बेडिंग की समस्या हुई थी। उसे ठीक करने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। कुछ देर के लिए ट्रेन बुधमा और दिनापट्टी के बीच खड़ी रही। बाद में ट्रेन को हालात सामन्य होने के बाद चलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं; महिला आरक्षण पर चर्चा में ये क्या बोल

इस दौरान रात होने के बावजूद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने खड़ी ट्रेन का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। राहत बचाव दल के अधिकारी और कर्मी तत्काल मौके पर जुटे और ट्रेन को ठीक करके आगे जाने लायक बनाया। ट्रेन जब तक रुकी रही तबतक यात्री परेशान दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पढ़ाई के दौरान शादी की तो नामांकन तुरंत रद्द होगा, GNM स्कूल का आदेश वायरल

(मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।