Panchayat Elections 2026 Draft Publication of Form-1 for Ward Delimitation औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति

औराई में पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए प्रखंड कार्यालय में 'प्रपत्र-1' का प्रकाशन किया गया है। यह वार्ड परिसीमन के लिए है, जिसमें लोग 4 से 18 मई 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को होगा। प्रशासन ने समय पर आपत्तियां दर्ज करने की अपील की है।

Mon, 4 May 2026 07:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति

औराई। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर ‘प्रपत्र-1’ का प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड परिसीमन के लिए किया गया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रपत्र-1 वार्ड परिसीमन से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज करने के लिए जारी की गई ड्राफ्ट सूची है। उन्होंने कहा कि आम लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से क्षेत्र, चौहद्दी, जनसंख्या या बसावट से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि पर अपना दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 4 मई से 18 मई 2026 तक निर्धारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति

इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों का निबटारा 4 मई से 22 मई तक तथा अपील वादों का निष्पादन 11 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। मनोज कुमार ने बताया कि अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा। इसके बाद जिला गजट में 9 जून 2026 को इसका प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराकर सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव को लेकर सीटों के प्रारूप एक का हुआ प्रकाशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।