Panchayat Elections Schedule and Form-1 Publication Announced पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-1 का किया गया प्रकाशन, Bhabua Hindi News - Hindustan
More

पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-1 का किया गया प्रकाशन

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया है। 4 से 18 मई तक लोगों से दावा-आपत्ति ली जाएगी। चुनाव में 1793 ग्राम पंचायत सदस्य, 146 मुखिया व सरपंच, 180 पंचायत समिति सदस्य और 19 जिला परिषद सदस्य की सीटों पर मतदान होगा।

Mon, 4 May 2026 08:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share
पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र-1 का किया गया प्रकाशन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले 27 अप्रैल को प्रपत्र-1 प्रकाशित करने का पत्र किया था जारी आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4-18 मई तक लोगों से प्राप्त किया जाएगा दावा-आपत्ति (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी

चुनाव कार्यक्रम की तिथि

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत चुनाव संपन्न कराये जाने को ले आरक्षण निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के प्रासंगिक आंकड़ों के साथ पुन: नये सिरे से प्रपत्र-1 का प्रकाशन सोमवार को किया गया। पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र-1 का प्रकाशन 27 अप्रैल को करने से संबंधित पत्र जारी किया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के आलोक में डीएम नितिन कुमार सिंह द्वारा सभी बीडीओ को सर्वप्रथम जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया,ग्राम कचहरी सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच के प्रपत्र 1 का निर्माण वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र 1 एवं वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन, संयुक्त निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी कार्यक्रम 27 अप्रैल को प्रपत्र-1 के प्रकाशन के संदर्भ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए प्रपत्र 1 का प्रकाशन सोमवार को करने निर्देश दिया था। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य की 1793, मुखिया व सरपंच की 146, पंचायत समिति सदस्य की 180 और जिला परिषद सदस्य की 19 सीटों पर चुनाव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति

दावा-आपत्तियों की प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि की है निर्धारित भभुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वर्ष 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र 1 का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। चार से 18 मई तक लोगों से दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। जबकि चार से 22 मई तक आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा। 11 से 29 मई तक अपील वादों का निष्पादन होगा। पांच जून को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नौ जून को प्रपत्र-1 के आंकडों का जिला गजट में प्रकाशन किया जाएगा।

प्राधिकृत पदाधिकारी

दावा-आपत्तियों प्राधिकृत हुए पदाधिकारी भभुआ। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या के आंकड़ों के संबंध में दावा-आपत्तियों की सुनवाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कहचरी पंच, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम कचहरी सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित बीडीओ व उनका कार्यालय प्रकोष्ठ तथा जिला परिषद के लिए एसडीओ व उनका कार्यालय प्रकोष्ठ निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कहचरी पंच, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम कचहरी सरपंच व पंचायत समिति सदस्य एसडीओ तथा जिला परिषद सदस्य जिला पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं।

भगवानपुर में प्रपत्र का प्रकाशन

भगवानपुर में प्रपत्र एक का हुआ प्रकाशन भगवानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ​प्रखंड कार्यालय भगवानपुर के सूचना पट पर सोमवार को प्रपत्र-1 का विधिवत प्रकाशन कर दिया गया। विभिन्न पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की विवरणी और आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट किया गया है। बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रपत्र-1 को न केवल प्रखंड कार्यालय बल्कि सुदूर पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर भी चपकाया गया है, ताकि आमजन भी पढ़कर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकें। (भभुआ से श्रीकांत पांडेय)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव को लेकर सीटों के प्रारूप एक का हुआ प्रकाशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।