State Election Commission Releases Revised Schedule for Panchayat Elections 2026 सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की है। 4 मई 2026 को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप प्रकाशन होगा और 4 से 18 मई तक लोग आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Mon, 4 May 2026 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी

सलखुआ से गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र-1 के प्रकाशन की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप प्रकाशन 4 मई 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही 4 मई से 18 मई तक आमजन अपने आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में सहयोग करें। आयोग की समीक्षा में सामने आया कि कई जिलों में डाटा प्रविष्टि और अपलोडिंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है, साथ ही त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड होने की शिकायतें भी मिली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव 2026 :आज होगा सीटों का प्रारूप प्रकाशन

इसी कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। हालांकि वैशाली, शिवहर और सारण जिलों ने समय पर कार्य पूरा कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई से 22 मई तक आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा, जबकि 11 मई से 29 मई तक अपील वादों की सुनवाई होगी। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून तथा जिला गजट में 9 जून 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नई समय-सारणी के अनुसार सभी संबंधित कर्मियों को समयसीमा के भीतर सही डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रखंड कार्यालय परिसर की दीवार पर भी नई समय-सारणी चिपकाकर आम लोगों को जानकारी दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।