BJP Celebrates 12 Years of PM Modi s Leadership with Special Puja in Bihar प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना, Kishanganj Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना

Wed, 10 June 2026 11:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ टीला स्थित बेणु बाबा मंदिर एवं शिव मंदिर में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह, कार्यक्रम प्रभारी बसंत कुमार सिन्हा, राजकुमार सिंह, मालती देवी, रवि कुमार दास, रामविलास सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेन्द्र मोदी के शासन के 12 साल पूरे होने पर हुई पूजा अर्चना

सभी ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी बसंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।फोटो 10 जून केगंज 10 : बुधवार को टेढ़ागाछ में मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मौजूद भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक ’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई पूजा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।