Prime Minister Modi s 12 Years of Leadership Celebrated with Religious Ceremony in Rafi Ganj मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन

महादेव घाट शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति और समृद्धि की कामना की फोटो- 10 जून एयूआर 19 कैप्शन- बुधवार को महादेव घाट शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता...

Wed, 10 June 2026 10:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर के महादेव घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में विधानसभा स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, हवन तथा प्रसाद वितरण कर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने की तथा संचालन कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, संतोष कुमार साहू, मनोज कुमार यादव, बब्लू सिंह तथा जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

हवन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बालगोविंद साहू, आशुतोष मिश्रा, मनोज सिंह, चंदेश्वर पाल, उपेंद्र साव, अशोक प्रसाद, अनूप उर्फ भीम मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।