नरेन्द्र मोदी के शासन के 12 साल पूरे होने पर हुई पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर हसपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा का आयोजन किया। कोइलवां स्थित पुरानी ठाकुरबाड़ी में आचार्य लालमोहन शास्त्री की उपस्थिति में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा की गई। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हसपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रखंड के कोइलवां स्थित पुरानी ठाकुरबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। आचार्य लालमोहन शास्त्री के सानिध्य में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव और हनुमान जी की विधिवत पूजा की। आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया, जिसके बाद आरती और मंगल कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, जिला महामंत्री अमन कुशवाहा, उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह, संतोष शर्मा, विमलेश सिंह, सुनील सिंह, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, लव कुमार सिंह, अभय शर्मा और विनय दुबे सहित क्षेत्र के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन