प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई पूजा
पावापुरी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

पावापुरी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर घोसरावां स्थित मां आशापुरी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना एवं माता की आराधना की। कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, विकास और जनकल्याण की मंगल कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, अरविंद पटेल, श्याम किशोर सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, अविनाश कुमार गुड्डू, राजीव कुशवाहा, रामप्रवेश, राजेश कुमार, अबोध कुमार व अन्य शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने 12 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बताया। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन