12 year old son killed burnt by mother and her professor lover अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे 12 साल के बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां ने की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे 12 साल के बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां ने की हत्या

अररिया की एक महिला ने रोहतास के प्रोफेसर के साथ मिलकर 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। दोनों ने शव को पटना के बाढ़ में ले जाकर आग लगा दी। बच्चे की मां और प्रोफेसर के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसका बेटा विरोध कर रहा था।

Fri, 20 June 2025 08:34 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बाढ़ (पटना)
share
अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे 12 साल के बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां ने की हत्या

प्रोफेसर के प्यार में पागल एक महिला ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे 12 साल के बेटे को मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर मार दिया। हत्या के बाद ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की गई। आरोपी मां रोमा कुमारी अररिया जिले के रानीगंज की रहने वाली है। उसका रोहतास के एक ट्रेनिंग कॉलेज में प्रोफेसर निर्मल पासवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोमा का बेटा इसका विरोध करता था। हत्या के बाद शव को पटना जिले के बाढ़ में सड़क किनारे फेंका गया था। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बेटे की हत्या की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 15 जून को पटना की बाढ़ पुलिस ने बेढ़ना फोरलेन ओवरब्रिज के निकट सड़क किनारे एक बच्चे का अधजला शव बरामद किया था। उसके बाद बाढ़ पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया था कि बच्चे की कहीं और से हत्या कर शव को यहां लाकर रख दिया गया। साथ ही सबूत मिटाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई। उसके बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू की हत्या कर पेट्रोल से फूंका, खाना बनाने पर देवरानी-जेठानी में हुआ था झगड़ा

पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने गुरुवार को बताया कि निर्मल पासवान और रोमा कुमारी के बीच अवैध प्रेम संबंध था। रोमा की अपने पति प्रमोद कुमार से भी मतभेद रहता था। यह बात रोमा कुमारी का 12 वर्षीय बच्चा पसंद नहीं करता था। उसका विरोध करना रोमा एवं उसके प्रेमी दोनों को खटकता था। यही कारण था कि हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

एसपी के अनुसार बच्चे की मां रोमा कुमार की गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में काम में ली गई एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है। हाथ पैर बांधकर बच्चे को बाढ़ लाया गया था, उसकी रस्सी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किया गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, आयरन से दागा; पति की हैवानियत

कार के सहारे कातिल तक पहुंची पुलिस

बाढ़ पुलिस ने हाइवे पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद संदिग्ध टाटा टिगोर कार का नंबर मिला। इसके सहारे पुलिस कातिल मां तक पहुंची। बाढ़ से पहले बेगूसराय, वैशाली ,समस्तीपुर आदि कई जगहों पर उसे फेंकने की कोशिश की गई थी। लेकिन उजाला होने के चलते आरोपी कायमाब नहीं हो पाए। बाद में बाढ़ के फोरलेन को सुनसान मानकर शाम होने के बाद शव को फेंक दिया गया। आरोपियों ने इसकी फोटोग्राफी भी कराई थी।

पुलिस से बचने के लिए नेपाल में रिपोर्ट लिखवाई

एसपी ग्रामीण विक्रम सिहाग ने बताया कि आरोपी मां ने नेपाल बॉर्डर पर जाकर अपने बच्चे की गुमशुदगी की रपट भी लिखाई, ताकि वह पुलिस से बच सके। प्रेमी निर्मल पासवान की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।