भीषण गर्मी की चपेट में रहा दिन तो रात उमस की ताप में दहकी
भागलपुर में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी गर्मी रहेगी, लेकिन सोमवार को तापमान में गिरावट आएगी। 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश की संभावना है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शनिवार का पूरा दिन सूरज की ताप के कारण भीषण गर्मी की चपेट में रहा तो वही उमस और गर्मी की ताप में बीती रात खूब दहकी। दोपहर में तो सूरज की आंच इतनी बढ़ी की घर से बाहर निकले लोगों की त्वचा जलने लगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रविवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी। जबकि सोमवार को तपिश घटेगी लेकिन मंगलवार से मौसम बदलेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिलेगी।दिन का पारा 0.2 डिसे आया नीचे तो रात का पारा आया 0.9 डिसे तक उछलाबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आया वहीं रात का पारा 0.9 डिग्री सेल्सियस तक उछला।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से क्रमश: 0.3 डिग्री सेल्सियस व 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 62 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 3.5 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।आज और कल सताएगी गर्मी-उमस, फिर बदलेगा मौसमबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को भीषण गर्मी दिन में पड़ेगी। रात उमस और गर्मी की ताप से दहकेगी। इस दौरान दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस और रात का 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को दिन का पारा आंशिक बदरी के कारण तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा, लेकिन गर्मी और उमस सताएगी। 28 अप्रैल से मौसम बदलेगा और हल्की बौछारें पड़ेगी। जबकि 29 अप्रैल से 1 मई के बीच आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी पड़ेगी। जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन उमस पसीना निकालेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन