सप्ताह में एक दिन अधिकारी व कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का उपयोग
सप्ताह में एक दिन अधिकारी व कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का उपयोगसप्ताह में एक दिन अधिकारी व कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का उपयोगसप्ताह में एक दिन अधिकारी व

खगड़िया । नगर संवाददाता ईंधन संरक्षण के उद्देश्य से अब जिले के अधिकारी व कर्मी सप्ताह में एक दिन अपने वाहनों का उपयोग आवाजाही करने के लिए नहीं करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए सप्ताह के शुक्रवार को नो व्हीकल डे के रूप में घोषित किया गया है। यानि अब प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी एवं कर्मी अपने कार्यालय साइकिल से अथवा पैदल आवाजाही करेंगे। इस संबंध में डीएम नवीन कुमार ने आदेश भी जारी किया है। हालांकि विशेष परिस्थितियों, विधि व्यवस्था संधारण एवं अत्यावश्यक व महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के निष्पादन में वाहनों का उपयोग किया जा सकेगा। यह आदेश मुख्य रूप से ईंधन संरक्षण को लेकर जारी किया गया है।
आदेश का विवरण
क्या जारी किया गया है आदेश: डीएम नवीन कुमार ने गुरुवार को पत्र जारी करते हुए आदेश जारी किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्त्तमान भू राजनीतिक परिदृश्य के आलोक में मितव्ययिता एवं ईंधन संरक्षण के उद्ेश्य से आवश्यक निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके अनुपालन में खगड़िया जिला में प्रत्येक शुक्रवार को नो व्हीकल डे घोषित किया गया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया जाता है कि शुक्रवार को यथा संभव बिना मोटर वाहन का उपयोग किए साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आना सुनिश्चत करेंगे।
सामाजिक प्रेरणा
आमजनों को भी प्रेरित करने के दिए गए है निर्देश: डीएम ने जारी आदेश में कहा कि अधिकारी एवं कर्मी आम लोगों को भी सप्ताह में कम से कम एक दिन वाहनों के प्रयोग नहीं करें। जिससे ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं मितव्ययिता को बढ़ावा दिया जा सके।
लाभ
क्या होगा फायदा: जिले के जिलास्तरीय कार्यालयों से लेकर प्रखंडस्तरीय कार्यालयों में लगभग सौ चार पहिए वाहनों की आवाजाही प्रत्येक दिन होती है। इसके अलावा सैकड़ों कर्मियों मसलन लिपिक, परिचारी आदि के द्वारा बाइक का उपयोग किया जाता है। अगर सप्ताह में एक दिन यानि शुक्रवार को इन वाहनों का परिचालन नहीं होगा तो निश्चित रूप से व्यापक रूप से ईंधन की बचत होगी। जो ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
अनुपालन के आदेश
सभी विभागों ने भी अधीनस्थों को जारी किए हैं आदेश : डीएम के द्वारा नो व्हीकल डे शुक्रवार को घोषित किए जाने के बाद जिलास्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भी आदेश जारी करते हुए इसके अनुपालन करने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन