दिल्ली में बदला सरकारी दफ्तरों का समय, दो दिन वर्क फ्रॉम होम
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत सरकारी दफ्तरों का समय बदला गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी दफ्तर अब शुक्रवार से 10 बजे से 7.30 बजे तक खुलेंगे। इसके साथ ही, वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी जाएगी।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पेट्रोल-डीजल की बचत करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत दिल्ली सरकार ने अपने एवं नगर निगम के दफ्तरों का समय शुक्रवार से बदल दिया है। दिल्ली सरकार के दफ्तर शुक्रवार से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक खुलेंगे। वहीं नगर निगम के दफ्तर सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक चलेंगे। केन्द्र सरकार के दफ्तर पहले की तरह सुबह 10 से 6.30 बजे तक चलते रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचाने की अपील को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री की बैठक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में ईंधन बचाने को लेकर गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें मंत्रीमंडल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से जो अपील की है, देशहित में उसे लेकर दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मेरा भारत मेरा योगदान नाम से एक जन अभियान चलाएगी। इसमें लोगों को जागरुक किया जाएगा कि वह पेट्रोल-डीजल की खप्त कम करने में सहयोग करें।
सड़क पर जाम कम करने के उपाय
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने दिल्ली में शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों का समय बदलने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से सड़कों पर जाम कम होगा और पेट्रोल-डीजल की खपत में भी कमी आएगी। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में दो दिन घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) किया जाएगा। यह दिन बुधवार और शनिवार हो सकते हैं। उन्होंने निजी कंपनियों से भी अपील की है कि वह सुविधा अनुसार दफ्तरों में कम से कम दो दिन कर्मचारियों को घर से काम करने दें। इससे पेट्रोल-डीजल की खप्त कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं जनता से सोमवार को नो व्हीकल डे मनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी अपनी गाड़ी छोड़ सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और बस का इस्तेमाल कर दफ्तर आएंगे। बेहतर व्यवस्था के लिए दिल्ली सरकार ने 29 कॉलोनियों से 58 बसें लगाएगी। यह बसें कर्मचारियों को उनके घरों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाए्ंगी और शाम के समय मेट्रो स्टेशन से घर तक छोड़ेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन