ईंधन बचत को लेकर डीएम की पहल, बिना एस्कॉर्ट वाहन पहुंचे कार्यालय
नोट: जज वाली खबर के पास ही लगा दें बेहतर सेनोट: जज वाली खबर के पास ही लगा दें बेहतर से बांका। वरीय संवाददाता ईंधन संकट की स्थिति तथा केंद्र एवं राज्य

बांका, वरीय संवाददाता। ईंधन संकट की स्थिति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अपील को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बांका के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला बिना एस्कॉर्ट वाहन के ही कार्यालय पहुंचे। डीएम की इस पहल की जिलेभर में चर्चा रही। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईंधन की बचत सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें तथा सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग करें। साथ ही ऊर्जा संरक्षण को जनहित में प्राथमिकता देने की बात कही। डीएम ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कार्यालय या अन्य स्थान नजदीक हो, तो पैदल अथवा साइकिल का उपयोग करें।
वहीं पटना या अन्य स्थानों पर विभागीय बैठक एवं सरकारी कार्यों के लिए यात्रा के दौरान रेल यात्रा को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी आवश्यकता अनुसार ही वाहनों का उपयोग करने तथा ईंधन बचत अभियान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन