धूप-छांव के बीच उमस, आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप-छांव लगा रहा। हालांकि गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण धूप के बावजूद लोगों को राहत मिली। विगत दो दिनों से तपतपाती धूप के कारण भीषण गर्मी से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि बादल छाए रहने के बाद भी दिन भर उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनो का येलो अर्लट जारी किया है।
अगामी 24 एवं 25 अप्रैल को येलो अर्लट जारी किया गया है। इस दौरान 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बहने की संभावना है। हल्की बरसात के साथ साथ मेघा गर्जन एवं वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। येलो अर्लट के कारण किसानों को फसल की तैयारी करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन