Bihar s Historic Initiative for Women s Political Empowerment Under Nitish Kumar महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का नीतीश मॉडल देश में अनुकरणीय : विधायक, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का नीतीश मॉडल देश में अनुकरणीय : विधायक

खगड़िया में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। इससे महिलाएं महत्वपूर्ण पदों पर पहुंची हैं और यह बदलाव सामाजिक संरचना में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।

Sat, 18 April 2026 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का नीतीश मॉडल देश में अनुकरणीय : विधायक

खगड़िया। नगर संवाददाता सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई। जो आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। यह बातें शुक्रवार को शहर के जिला जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर बिहार ने एक नई दिशा दी थी। इस दूरदर्शी निर्णय का परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। बड़ी संख्या में महिलाएं मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड पार्षद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर न सिर्फ नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि जनसेवा की नई मिसाल भी कायम कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया : महिलाओं की राजनीतिक सशक्तिकरण में बिहार सबसे आगे : विधायक

उन्होंने कहा कि यह बदलाव सामाजिक संरचना में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। सदर विधायक ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का जो मॉडल नीतीश कुमार ने प्रस्तुत किया वह आज पूरे देश में अनुकरणीय बन चुका है। यही कारण है कि केंद्र सरकार भी अब इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समान और सम्मानजनक भागीदारी के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। नीतीश कुमार ने इस सच्चाई को वर्षों पहले समझ लिया था और सत्ता संभालते ही महिला सशक्तिकरण को अपनी नीतियों का केंद्र बनाया। यही वजह है कि आज शिक्षा, राजनीति, प्रशासन और समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है, जो एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की पहचान है। वही सदर विधायक द्वारा व्यक्त किए गए बयानों का महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, राजनीतिक सलाहकार नीलम वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला महासचिव मो. फ़िरदौस आलम,जदयू नेता सुशांत यादव,जदयू जिला उपाध्यक्ष शंभू झा, दीपक सिन्हा,अनिल जयसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, रामविलास महतो,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, पुरूषोत्तम अग्रवाल, मोहम्मद शहाब उद्दीन, अविनाश पासवान, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान,उदय प्रसाद सिंह,ममता जायसवाल,पूनम जयसवाल,फिरदोस आलम, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, रामप्रकाश सिंह एवं राजनीति प्रसाद सिंह, पंकज चौधरी,अनुज कुमार शर्मा, प्रभात शर्मा,कमल किशोर पटेल एवं संतोष कुमार साह आदि जदयू नेताओं ने भी दिली समर्थन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकारी सेवा के अलावा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्रीय सरकार की पहल को सराहनीय कदम बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा राष्ट्र : डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।