बाएं हाथ से मक्खियां भगाते रहिए, दाएं से खाते रहिए; उपेंद्र कुशवाहा को क्यों याद आई नीतीश की बात?
बेटे दीपक प्रकाश के बिना MLA, बिना MLC बने नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने पर उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के निशाने पर हैं। परिवारवाद के आरोप लगे रहे हैं। जिसका जवाब उपेंद्र ने ट्वीट करके दिया है। उन्होने लिखा कि मुझे नीतीश जी की पुरानी बात याद आई गई। बाएं हाथ से मक्खियां भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक कुशवाहा को लेकर जारी विवाद के बीच आरएलएम चीफ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने सीएम नीतीश कुमार की पुरानी बात का जिक्र किया है। दरअसल विपक्ष बिना विधायक और बिना एमएलसी बने नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने दीपक कुशवाहा के मुद्दे को लगातार उठा रहा है। कई बार उपेंद्र कुशवाहा सफाई भी दे चुके हैं।
अब एक बार फिर सोमवार को कुशवाहा ने पोस्ट में लिखा कि कभी कभी बड़ों द्वारा कही गई बातों को याद रखना चाहिए। आज न जानें क्यों बड़े भाई नीतीश जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करुं। कभी नीतीश जी ने कहा था खाना खाते वक्त मक्खियां भन भनाएंगी। चिंता मत कीजिए। बाएं हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।
हालांकि इस पोस्ट में बेटे दीपक का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि ये पोस्ट उन्हीं से संबंधित है। विपक्ष लगातार परिवारवाद का आरोप लगाकर उपेंद्र कुशवाहा को घेर रही है। इससे पहले भी एक्स पर कुशवाहा ने जवाब दिया था। और अब सीएम नीतीश कुमार की पुरानी बातों का सहारा लिया है।
आपको बता दें उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता भी सासाराम से चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की है। लेकिन नीतीश की कैबिनेट में बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा लिया। दीपक को पंचायती राज विभाग मिला है। परिवार में अब खुद उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं, पत्नी स्नेहलता विधायक हैं, और बेटा दीपक नीतीश कैबिनेट में मंत्री हो गए हैं।




साइन इन