not new in politics see my abilities no family Nitish minister Deepak Kushwaha replies opponents राजनीति में नया नहीं, मेरी योग्यता देखें, परिवार नहीं; दीपक कुशवाहा खुलकर खेल रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजनीति में नया नहीं, मेरी योग्यता देखें, परिवार नहीं; दीपक कुशवाहा खुलकर खेल रहे

दीपक ने कि मेरी योग्यता को परिवारवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। काम करने का मौका मिला है तो समय दें, परफॉर्म करके दिखाएंगे। राजनीति में हम नए नहीं हैं।

Sun, 23 Nov 2025 03:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
राजनीति में नया नहीं, मेरी योग्यता देखें, परिवार नहीं; दीपक कुशवाहा खुलकर खेल रहे

Deepak Kushwaha: नीतीश सरकार10.0 के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा सुर्खियां बटो रहे हैं। बगैर चुनाव लड़े उन्हें राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) कोटे से मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी तो सियासत गर्म हो गई। परिवारवाद के खिलाफ बोलते आ रहे उपेंद्र कुशवाहा की आलोचना होने लगी। मंत्री दीपक प्रकाश ने सवाल उठाए जाने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वे राजनीति में नए नहीं हैं। बचपन से ही पिता की राजनीति को देखते और समझते आ रहे हैं। यह भी कहा कि उनका परिवार नहीं बल्कि योग्यता पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि उनके मंत्री बनने पर विपक्षी दल विवाद कर रहे हैं। उनसे कहना है कि मेरी योग्यता को परिवारवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। काम करने का मौका मिला है तो समय दें, परफॉर्म करके दिखाएंगे। राजनीति में हम नए नहीं हैं। बचपन से ही राजनीति की बारीकियों को देखा, समझा है। भले ही पहली बार मंत्री बना। पिताजी को जनसेवा करते देखा है। पिछले पांच छह सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके बारे में पहले की जानकारियां बहुत कम(ना के बराबर) हैं। उलटे सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल है जिसमें उन्हें मां के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी रामायण पासवान का काउंटिंग एजेंट बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विभाग संभालने पहुंचने लगे मंत्री, अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश कुशवाहा सबसे पहले

दरअसल मंत्री बनते दीपक प्रकाश और उपेंद्र कुशवाहा आलोचकों के निशान पर आ गए। विधानसभा चुनाव में एनडीए में उन्हें छह सीटें मिलीं जिनमें से चार पर जीत मिली। उनके विधायकों में पत्नी स्नेहलता के अलावे माधव आनंद, रामेश्वर कुमार महतो और आलोक सिंह ने चुनाव जीता। लेकिन जब उपेंद्र कुशवाहा को जब नीतीश सरकार में अपनी पार्टी से मंत्री बनवाने का मौका मिला तो उस बेटे को आगे कर दिया जिसने चुनाव भी नहीं लड़ा था। दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है।

बचाव में उतरे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ऐसा करना पड़ा। उन्होंने भी यही बात कही कि दीपक की योग्यता को देखते हुए उन्हें मंत्री बनाया गया है। लेकिन हमले का सिलसिला जारी है। दीपक प्रकाश ने भी खुलकर जवाब दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुशवाहा की पत्नी के खिलाफ काउंटिंग एजेंट थे बेटे दीपक, मंत्री बने तो भांडा फूटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।