How Deepak Prakash marry Brahmin officer daughter who is Upendra Kushwaha Bahu Sakshi Mishra ब्राह्मण अफसर की बेटी से कैसे हुई दीपक प्रकाश की शादी, कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ब्राह्मण अफसर की बेटी से कैसे हुई दीपक प्रकाश की शादी, कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?

नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश चर्चा का विषय बने हुए हैं। दीपक की शादी और उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 

Sat, 22 Nov 2025 11:47 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ब्राह्मण अफसर की बेटी से कैसे हुई दीपक प्रकाश की शादी, कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?

बिहार की नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दीपक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) कोटे से बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। वे आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नीतीश सरकार के अन्य सीनियर मंत्रियों के साथ जींस और शर्ट पहनकर शपथ लेने के बाद वे वायरल हो गए। मंत्री बनने के बाद दीपक प्रकाश की शादी और पत्नी की भी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है। आइए जानते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की बहू और दीपक प्रकाश की पत्नी कौन हैं और वह क्यों चर्चा में बनी हुई हैं?

37 साल के दीपक प्रकाश ने एमआईटी मणिपाल से बीटेक की डिग्री ली थी। उन्होंने मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। फिर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया। शुरुआत में वह सक्रिय राजनीति में नहीं थे। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सासाराम सीट से चुनाव लड़ीं अपनी मां स्नेहलता कुशवाहा के साथ जमकर प्रचार किया।

छठ पूजा के दौरान पति दीपक प्रकाश और सास स्नेहलता कुशवाहा के साथ साक्षी मिश्रा

दीपक ने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा है। वह सीधे मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर विधान मंडल का सदस्य बनना होगा। भाजपा और जदयू के सहयोग से उन्हें एमएलसी बनाए जाने की चर्चा है।

उपेंद्र कुशवाहा का परिवार

कौन हैं दीपक प्रकाश की पत्नी?

दीपक प्रकाश की पत्नी का नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। साक्षी के पिता एक रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। उनका नाम एसएन मिश्रा है। साक्षी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह राजनीति में किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन अपने ससुर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के लिए क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार में जुटी रहती हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर स्नेहलता के लिए गांव-गांव घूमकर प्रचार किया था।

दीपक प्रकाश और साक्षी मिश्रा कुशवाहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहर पीना पड़ता है; बिहार सरकार में बेटा बना मंत्री तो उपेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक और साक्षी की लव मैरिज हुई ती। साक्षी के एक भाई और दो बहने हैं। मां का निधन हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह एक पत्रकार से बातचीत में कहती हुईं नजर आती हैं, “मेरा नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा है। मैं जनेऊधारी ब्राह्मण की बेटी और चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज की पत्नी हूं।”

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।