Vikramshila Bridge Collapse Causes Travel Chaos for Wedding Party in Bihar विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी, Katihar Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी

विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी विक्रमशिला पुल

Mon, 4 May 2026 10:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी

मनिहारी। निज संवाददाता विक्रमशिला पुल का स्लैब ध्वस्त होने से भागलपुर सहित आसपास के जिलों में फंसे लोगों को सोमवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि स्टीमर की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गयी। बावजूद लोगों को बांका से मनिहारी (कटिहार) पहुंचने में काफी परेशानी हुई। कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र के उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मिरकेल गांव के संतलाल मंडल के पुत्र बिरजु की बारात रविवार की रात भागलपुर से सटे मुंगेर जिला के बगंरवा गांव गया था। मगर बारातियों की खुशी उस समय परेशानी का कारण बन गया। जिस समय उन्हें रात दो बजे पता चला कि विक्रमशिला पुल टूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया से भागलपुर के लिए जाने वाली सरकारी बस नवगछिया तक

इस पुल से होकर अब गाड़ियों का परिचालन नहीं हो पाएगा।बारात में शामिल योगेन्द्र मंडल, लालचन मंडल, सिकंदर मंडल आदि लोगो ने बताया कि रविवार की शाम विक्रमशिला पुल से पार कर भागलपुर होते हुए मुंगेर के बंगलवा गांव बारात गए थे। लड़की के घर बारात पहुंचने के बाद रात्रि का खाना खाने के बाद रात दो बजे के आस पास निकलने की तैयारी थी। इसी बीच सोशल मीडिया के द्वारा पता चला कि पुल का स्लैब ध्वस्त हो गया है। गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद है। इसके बाद लड़की पक्ष के सहयोग से हमलोग भागलपुर से मुंगेर पुल पार कर खगड़िया, महेशखूंट, नवगछिया के रास्ते लगभग 150 किमी अधिक दूरी तय कर बारात लेकर वापस मुजवरटाल पहुंचे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु के टूटने से श्रीकृष्ण सेतु का ट्रैफिक 6 गुना बढ़ा,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा क्रूज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।