Bridge Collapse in Bhagalpur District Administration Announces Alternative Arrangements आज से सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा क्रूज, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

आज से सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा क्रूज

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु टूटने के

Mon, 4 May 2026 01:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
आज से सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा क्रूज

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु टूटने के मामले में जिला प्रशासन ने सोमवार को मीडिया से बात की और घटना के बाद उठाए जा रहे वैकल्पिक व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि हमारा ध्यान नवगछिया साइड से भागलपुर आने-जाने वालों की व्यवस्था करने पर है। तमाम बड़ी गाड़ियों और फोर व्हीलर्स को सुल्तानगंज-मुंगेर के रास्ते वाया खगड़िया होकर आने को कहा गया है। जबकि बाइक और पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क फेरी एवं नौका सेवा की व्यवस्था की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू

संभव है कि मंगलवार सुबह से क्रूज एवं नौका परिचालन शुरू हो सके। यह निर्णय लिया गया कि सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले तक ही ये सेवाएं जारी रहेंगी। यानी सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक ही क्रूज एवं नौकाओं का परिचालन होगा। क्रूज या नौकाओं पर क्षमता से एक व्यक्ति भी अधिक नहीं बैठेंगे। इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है।डीएम ने बताया कि बीती रात एक अफवाह तेजी से फैली कि कोई बस स्लैब के साथ नदी में गिर गई है। इसकी तस्दीक के लिए सुबह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार को एसडीआरएफ टीम के साथ मौके का निरीक्षण के लिए भेजा गया। एडीएम ने जांच के बाद बताया कि घटना स्थल पर सिर्फ स्लैब ही गिरा मिला है। किसी सोशल मीडिया ने इस अफवाह को वायरल किया था। प्रशासन द्वारा सच्चाई बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट डिलीट कराया गया है। प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक दुरुस्त करने के साथ-साथ पुल के पास आमलोगों के आने जाने पर भी रोक लगाई गई है। लोगों से निवेदन है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। सही जानकारी प्रशासनिक साइट पर उपलब्ध होगी और पत्रकारों को साझा की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म; भीषण जाम से हाहाकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी से चालू हो सकता है भागलपुर का समानांतर पुल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।