Summer Special Trains Introduced for Bihar and Bengal Passengers कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत, Katihar Hindi News - Hindustan
More

कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत

कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहतकटि

Wed, 15 April 2026 12:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार और बंगाल के लोगों के मिलेगा इसका लाभ कटिहार, एक संवाददातापूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार और कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 ट्रिप चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 07540 कटिहार से कुमेदपुर के बीच 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रात 21:30 बजे कटिहार से प्रस्थान कर 23:30 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 07539 कुमेदपुर से कटिहार के बीच 1 मई तक प्रतिदिन संचालित होगी, जो 1बजे कुमेदपुर से खुलकर 3 बजे कटिहार पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हावड़ा के लिए ट्रेन के अतिरिक्त फेरे से यात्रियों को राहत मिलेगी

सीपीआरओ ने बताया कि इन ट्रेनों में 2 पावर कार सहित कुल 6 डीईएमयू कोच लगाए जाएंगे। मार्ग में मनीया , कुरेठा, साहजा, प्राणपुर रोड, लाभा और दिली देवानगंज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष ट्रेन सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और गर्मी के मौसम में यात्रा सुगम हो सकेगी।गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच स्पेशल ट्रेनेंबिहार के सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार, बरसोई, किशनगंज के यात्रियों को मिलेगा राहतकटिहार, एक संवाददाता।नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 3 ट्रिप में चलाई जाएगी, जिससे पूर्वोत्तर और बिहार-यूपी रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्य जन सम्पर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05056 गोरखपुर से अलीपुरद्वार जंक्शन के लिए 18 अप्रैल से 2 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 05055 अलीपुरद्वार जंक्शन से गोरखपुर के लिए 19 अप्रैल से 3 मई तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी, एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, न्यू माल जंक्शन, बिन्नागुड़ी और हासीमारा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। सीपीआरओ ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहार और गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।वाया बरसोई चलेगी हब्बल्ली-अलीपुरद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेनरेलवे ने कि यह टर्म चलाने की घोषणाकटिहार, एक संवाददातायात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन एसएसएस हब्बल्ली जंक्शन से अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच संचालित होगी। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 07323 एसएसएस हब्बल्ली जंक्शन से अलीपुरद्वार जंक्शन के लिए प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर रात 23:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07324 अलीपुरद्वार जंक्शन से एसएसएस हब्बल्ली जंक्शन के लिए प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 16:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:45 बजे हब्बल्ली पहुंचेगी।बरसोई स्टेशन पर भी रुकेगी स्पेशल ट्रेनउन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन बरसोई स्टेशन पर भी रुकेगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन का ठहराव दावणगेरे, अरसीकेरे, तुमकुर, एसएमवीटी बेंगलुरु, येलहंका, धर्मावरम, धोन, नंदयाल, गुंटूर, विजयवाड़ा, राजमुंद्री, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर, दानकुनी, बर्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, मालदा टाउन, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन में एक कोच एसी-2 टियर, 6 कोच एसी-3 टियर , सात कोच स्लीपर क्लास , चार कोच सेकेंड क्लास सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से इस समर स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है।यशवंतपुर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहतकटिहार, एक संवाददातागर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा संचालित की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 06567 यशवंतपुर जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन के लिए 17 अप्रैल और 24 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित समय पर अगले दिन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 06568 न्यू जलपाईगुड़ी से बेंगलुरु कैंट के लिए 20 अप्रैल और 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 8:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 9:55 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में येलहंका, हिन्दुपुर, धर्मावरम, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर, मालदा टाउन, किशनगंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे बीच के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। रेल जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि कि इस विशेष ट्रेन के परिचालन से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमालपुर होकर दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।