Tamad Peace Committee Meeting for Eid Celebration तमाड़ थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न , Ranchi Hindi News - Hindustan
More

तमाड़ थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

तमाड़ में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने आपसी भाईचारे और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

Sun, 24 May 2026 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
तमाड़ थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

तमाड़, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में बकरीद के दौरान शांति बनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।