Peace committee meeting to celebrate Eid al-Adha in cordial atmosphere बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक, Chapra Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

ना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग...

Sun, 24 May 2026 10:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

14 रविवार को गड़खा थाना परिसर में बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद बुद्धिजीवी, विभिन्न दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता गड़खा, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गड़खा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। बैठक में भाजपा नेता अजित सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, इम्तेयाज परवेज, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक गुप्ता, राकेश चौधरी, उपेंद्र यादव, बाबूजान, आलोक कुमार, नीरज कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे। शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। मकेर: मकेर थाना परिसर में रविवार को एसडीपीओ शिवेन्द्र कुमार दास की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद को आपसी भाईचारा से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुखिया मिथलेश कुमार राय,मुखिया जमालुद्दीन,मुखिया अनिल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बढाई‌ राय, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। बकरीद के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक इसुआपुर, एक संवाददाता। बकरीद त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को इसुआपुर थाना परिसर में सीओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में बीडीओ इसुआपुर सत्यम सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मशरक इंद्रदेव महतो, थानाध्यक्ष इसुआपुर गौरव कुमार गौरव, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से बकरीद त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर छिपादोहर व मनिका थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।