कटिहार में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट
कटिहार में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट कटिहार में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट कटिहार में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट कटि

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और पुरवा हवा के असर से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम और रात के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या धूलभरी बारिश होने की संभावना है।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रही।
दोपहर के समय बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। लोग छांव, ठंडे पेय पदार्थ और राहत देने वाले स्थानों की तलाश करते दिखे।बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के कारण बन रहा बादलमौसम जानकारों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के कारण बादल बने हैं। इसी वजह से आसमान में धुंधलापन और हल्का ठंडापन महसूस किया गया। शाम के समय बूंदाबांदी होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली है। अगले 24 घंटे बाद मौसम फिर करवट लेगा और तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।हल्की बारिश होने पर खेतों की ऊपरी सतह में नमी बनेगीकृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम परिवर्तन खरीफ पूर्व कृषि तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है। हल्की बारिश होने पर खेतों की ऊपरी सतह में नमी बनेगी, जिससे जुताई और प्रारंभिक कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी। लेकिन तेज गर्मी और उमस लौटने की स्थिति में किसानों को सब्जी एवं दलहन फसलों में सिंचाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसान नियमित पूर्वानुमान पर नजर रखें।तेज धूप और लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावितशहर के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावित था। ऐसे में बादलों की छांव ने थोड़ी राहत जरूर दी है। हालांकि यदि अगले दिन फिर धूप तेज हुई तो परेशानी दोबारा बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।फोटो कैप्शन। कटिहार- 01 भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच मौसमी फल बेचते दुकानदारसेमापुर में बिजली आपूर्ति चरमराई, उपभोक्ता परेशानसेमापुर। संवाद सूत्रसेमापुर क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण रंजीत मंडल,रवि कुमार ने अपने बयान में बताया कि दिन-रात कभी भी बिजली कट जाती है, जिससे घर का सारा काम प्रभावित हो रहा है। पानी के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई और दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वह भी अनियमित तरीके से। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थिति और भी खराब होती जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।कुरसेला : 33 केवी लाइन मेंटेनेंस को लेकर 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंदकुरसेला, निज प्रतिनिधिप्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 33 केवी बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बाधित रहने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। वहीं, बाजार क्षेत्र में भी दुकानदारों का कामकाज प्रभावित रहा। छोटे व्यवसाय जैसे वेल्डिंग, मोबाइल रिपेयरिंग और पानी सप्लाई से जुड़े कार्य भी ठप हो गए। हालांकि, बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य को लेकर पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गई थी, ताकि उपभोक्ता पहले से आवश्यक तैयारी कर सकें। जेई पंकज कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन की मरम्मत और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और निर्बाध हो सके। निर्धारित समय के आधे घंटे बाद दोपहर 3.15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन