Bihar Weather: पारा 44 के पार, भीशण गर्मी से झुलस रहा पूरा बिहार; आगे कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather: अररिया और सुपौल जिले में भी वज्रपात और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है। बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 25 मई के बाद ही पटना सहित अन्य जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार में आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह से हो रही तीखी धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को बिहार में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। राज्य भर में डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में 45.1 डिग्री के साथ इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा 13 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। राजधानी पटना भी भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शेखपुरा जिले में तापमान 43.2 डिग्री तक चला गया। इसी तरह बक्सर में तापमान 43.5, औरंगाबााद में 43.1, भभुआ में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मधेपुरा और पूर्णिया जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात था बारिश हो सकती है। इसके अलावा 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसके अलावाा अररिया और सुपौल जिले में भी वज्रपात और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है।
पटना में पिछले कई दिनो से पर रहे भीषण गर्मी से सडक तपने लगे है और वाहनों के टायर फटने लगे हैं । इसलिए सडक पर निगम द्वारा पानी का छिडकाव किया जा रहा है ताकि वाहन को नुकसान ना पहुंचे और सडक ठंडी रहे। सडक पर चल रहे कुछ यात्री इस छिड़काव के दौरान पानी के फुहारे से गर्मी से राहत लेते दिखे। बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 25 मई के बाद ही पटना सहित अन्य जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 मई को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस दिन भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 अप्रैल यानी सोमवार से कुछ जिलों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है। दक्षिण बिहार के पश्चिमी और मध्य इलाके में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
मुजफ्फरपुर में कैसा मौसम
मुजफ्फरपुर जिले में 25 मई से एक बार फिर से जिले में हीट वेब को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि दो दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान के 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है। भागलपुर जिले में भी शनिवार को गर्मी का प्रकोप है। रविवार और सोमवार को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। जबकि 26 से 28 मई के बीच आंधी के बीच हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
मुजफ्फरपुर जिले में 25 मई से एक बार फिर से जिले में हीट वेब को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि दो दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान के 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है।




साइन इन