why samrat choudhary want to Tantalize ministers and officers cm reveal his Motive in ai summit patna मंत्री-अधिकारियों को एक चीज के लिए तरसाना चाहते हैं सम्राट चौधरी, सीएम ने बताया अपना मकसद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंत्री-अधिकारियों को एक चीज के लिए तरसाना चाहते हैं सम्राट चौधरी, सीएम ने बताया अपना मकसद

Samrat Choudhary News: उन्होंने पटना में 10 मॉडल स्कूल खोलेने के अलावा नगर निगम शहर में 5-5 और सभी जिले में 3-3 मॉडल स्कूल खोलने की भी बात कही। सीएम ने कहा, 'हमारी इच्छा है कि मंत्री और सरकारी अधिकारियों के बच्चे इन विद्यालयों में पढ़ें।

Sat, 23 May 2026 02:56 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
मंत्री-अधिकारियों को एक चीज के लिए तरसाना चाहते हैं सम्राट चौधरी, सीएम ने बताया अपना मकसद

Samrat Choudhary News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 'बिहार एआई समिट-2026' को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कही हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपने मकसद का खास तौर जिक्र किया और कहा कि वो मंत्री-अधिकारियों को एक बात के लिए तरसाना चाहते हैं। दरअसल इस एआई समिट में सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया और इससे जुड़े कई बड़े ऐलान करते हुए अपने मकसद के बारे में बताया है।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा पटना में 10 तथा नगर निगम वाले जिलों में पांच-पांच मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने पटना में 10 मॉडल स्कूल खोलेने के अलावा नगर निगम शहर में 5-5 और सभी जिले में 3-3 मॉडल स्कूल खोलने की भी बात कही। सीएम ने कहा, 'हमारी इच्छा है कि मंत्री और सरकारी अधिकारियों के बच्चे इन विद्यालयों में पढ़ें। मंत्री-अधिकारी इन विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए तरसें तब हमारा मकसद पूरा होगा।' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में बिहार में भौतिकी, गणित, रसायनशास्त्र, आर्किटेक्ट विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट चौधरी के निशाने पर कौन?
ये भी पढ़ें:NEET Exam: बच्चों को सम्राट अंकल का गिफ्ट; सरकारी बस फ्री, मंदिर-NGO से खास अपील

मॉडल स्कूलों में खास सुविधाएं

बिहार में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य' को देखते हुए सम्राट चौधरी सरकार बिहार के प्रत्येक प्रखंड में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का काम भी तेजी से कर रही है। सम्राट चौधरी सरकार ने जिन मॉडल स्कूलों की रुपरेखा तैयार की है उन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेलकूद की उन्नत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मेडिकल, इंजीनियरिंग, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी को भी मजबूत आधार मिलेगा।

बिहार में नई एआई नीति आएगी- सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रवासी बिहारियों से बिहार के विकास में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को देश का अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई )हब बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एआई पॉलिसी लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संचार क्रांति आई है और एआई इस बदलाव का अहम आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल के दाम फिर बढ़े, आज बिहार के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट क्या?

मरीन ड्राइव का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तीन साल में गंगा एक्सप्रवे योजना पूरा कर लेंगे। इसके तहत गंगा नदी के किनारे 125 किलोमीटर के स्ट्रेच में सड़क का निर्माण किया जाएगा। अभी मरीन ड्राइव 21 किलोमीटर लंबा है। इसके विस्तार किया जाएगा। इस योजना पर 19 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। पीपीपी मोड में संचालित होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।