samrat choudhary 12 minister including mithlesh tiwari nitish mishra and nitish mishra did not get Escort Vehicle सम्राट चौधरी के मंत्रियों को एस्कॉर्ट वाहन ही नहीं मिल रहा, DIG तक पहुंचा लेटर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी के मंत्रियों को एस्कॉर्ट वाहन ही नहीं मिल रहा, DIG तक पहुंचा लेटर

जिन रेंज को लिखा गया है उनमें भागलपुर, तिरहुत, मुंगेर, मिथिला, शाहाबाद, कोसी, सहरसा, चंपारण और सारण शामिल हैं। मुख्यालय ने यह भी कहा है कि सिर्फ दरभंगा जिले से ही चालक सहित एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जा सका है।

Sat, 23 May 2026 03:54 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, भागलपुर
share
सम्राट चौधरी के मंत्रियों को एस्कॉर्ट वाहन ही नहीं मिल रहा, DIG तक पहुंचा लेटर

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों को एस्कॉर्ट का संकट हो गया है। कई मंत्रियों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। मुख्यालय ने उन 12 मंत्रियों की लिस्ट संबंधित रेंज के आईजी व डीआईजी को 15 मई को भेजी है जहां उक्त मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र है। मुख्यालय ने यह भी साफ कर दिया है कि पटना स्थित पुलिस परिवहन मुख्यालय में वर्तमान में योग्य एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में संबंधित जिलों से पुलिस परिवहन मुख्यालय को मंत्रियों के लिए चालक सहित अच्छे हालात के एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

जिन रेंज को लिखा गया है उनमें भागलपुर, तिरहुत, मुंगेर, मिथिला, शाहाबाद, कोसी, सहरसा, चंपारण और सारण शामिल हैं। मुख्यालय ने यह भी कहा है कि सिर्फ दरभंगा जिले से ही चालक सहित एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जा सका है। मंत्रियों के भ्रमण के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एस्कॉर्ट वाहन की जरूरत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री-अधिकारियों को एक चीज के लिए तरसाना चाहते हैं सम्राट चौधरी, CM का मकसद
ये भी पढ़ें:हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट चौधरी के निशाने पर कौन?

इन मंत्रियों के लिए एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराने को लिखा

मंत्री का नाम - विभाग - विधानसभा - (पुलिस जिला)

नीतीश मिश्रा - नगर विकास विभाग - झंझारपुर - (मधुबनी)

दामोदर राउत - परिवहन - झाझा - (जमुई)

संजय सिंह टाइगर - उच्च शिक्षा - आरा - (भोजपुर)

भगवान सिंह कुशवाहा - योजना एवं विकास - जगदीशपुर- (भोजपुर)

रत्नेश सदा- आपदा प्रबंधन - सोनवर्षा - (सहरसा)

कुमार शैलेंद्र - पथ निर्माण - बिहपुर - (नवगछिया)

शीला कुमारी - विज्ञान, तकनीकी शिक्षा - फुलपरास - (मधुबनी)

केदार प्रसाद गुप्ता - पर्यटन - कुढ़नी - (मुजफ्फरपुर)

नंदकिशोर राम - डेयरी, पशुपालन - रामनगर - (बगहा)

शैलेंद्र कुमार - ऊर्जा - गोपालपुर - (नवगछिया)

स्वेता गुप्ता - समाज कल्याण - शिवहर - (शिवहर)

मिथिलेश तिवारी - शिक्षा - बैकुंठपुर - (गोपालगंज)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।