Kaimur murders mystery no clue yet to 4 Decapitated Bodies Police Search Spans from Bihar to UP कैमूर में 4 सिरकटी लाशों का अब तक सुराग नहीं, मर्डर बने मिस्ट्री; पुलिस की बिहार से यूपी तक तलाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कैमूर में 4 सिरकटी लाशों का अब तक सुराग नहीं, मर्डर बने मिस्ट्री; पुलिस की बिहार से यूपी तक तलाश

कैमूर जिले के रामगढ़ में पिछले दिनों दो अलग-अलग जगहों से बरामद हुईं चार सिरकटी लाशें मिस्ट्री बनी हुई हैं। पुलिस इनकी पहचान में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किसने मारकर यहां फेंका। लाशों के सिर भी अभी तक नहीं मिल पाए हैं। 

Fri, 15 May 2026 11:23 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, उदय प्रकाश, भभुआ
share
कैमूर में 4 सिरकटी लाशों का अब तक सुराग नहीं, मर्डर बने मिस्ट्री; पुलिस की बिहार से यूपी तक तलाश

कैमूर में 4 सिरकटी लाशें मिलने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। ये शव किसके हैं, इनकी हत्या किसने की और कौन इन्हें फेंककर गया, ये अभी तक गुत्थी बने हुए हैं। कैमूर पुलिस बिहार और उत्तर प्रदेश में मिसिंग केस का रिकार्ड भी खंगाल रही है। कैमूर पुलिस द्वारा यूपी पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई है। घटना से पहले कौन-कौन व्यक्ति लापता हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है। कैमूर प्रशासन यूपी पुलिस पुलिस के लगातार संपर्क में है।

पुलिस के संदेह पर जिला प्रशासन ने कैमूर के विभिन्न प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार चार दिनों तक नहीं आने वाले बच्चों के बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। इधर, कैमूर पुलिस भी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों का सत्यापन कर रही है।

रामगढ़ में मिली थीं ये लाशें

अभी तक चारों शवों की पहचान नहीं हुई है, जिससे मामला पेचीदा बना हुआ है। कातिलों तक पहुंचने के लिए शवों की शिनाख्त कराने की हर स्तर पर पुलिस कोशिश कर रही है। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो जगहों से रविवार एवं मंगलवार को कुल चार सिरकटी लाशें बरामद हुई थीं।

पुलिस उन अपराधियों की भी तलाश कर रही है, जो इस घटना में शामिल हैं। मृतक कौन हैं, अगर उनके धड़ कैमूर के रामगढ़ में मिले तो सिर को कहां ठिकाना लगाया गया, इनकी हत्या के पीछे कारण क्या हैं, आदि बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी, सीरियल मर्डर की आशंका से दहला कैमूर

एसआईटी कर रही जांच

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से चार सिरकटी लाश बरामदगी के मामले के खुलासे के लिए एसपी ने एसआइटी गठित की है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने एसआईटी टीम में मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार, रामगढ़ एवं मोहनियां थानाध्यक्ष, डीआईयू के अफसर एवं टीम को शामिल किया गया है। एसआईटी टीम के अफसरों द्वारा स्थाल की जांच व लोगों से पूछताछ के बाद विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

गायब किरायेदारों की जानकारी भी जुटा रही पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक दो से तीन प्रखंडों में 25, 30 एवं 35 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने नहीं आ रहे हैं, जिनका कैमूर पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिले के अन्य प्रखंडों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा पुलिस संदिग्ध और बिना सूचना के अनुपस्थित किरायेदारों के बारे में भी संबंधित थानों से जानकारी मांगी है। किराये के मकान को बंद कर गायब रहने वालों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर में सीरियल किलर है? गायब सिर वाली 4 लाशें किसकी हैं; यूपी पहुंची जांच

डीआईजी भी कर चुके हैं स्थल का मुआयना

शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने गुरुवार को कैमूर पहुंचकर स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की। फिर एसपी और डीएसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर कैमूर पुलिस की एसआईटी काम कर रही है। हालांकि शवों की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को सत्यता जानने में दिक्कत हो रही है।

कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बरामद सिरकटी लाश मामले के खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस हत्या मामले के बहुत करीब पहुंच गई है, जिसका बहुत जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

(भभुआ से उदय प्रकाश की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर काटकर सूटकेस में फेंके धड़, कैमूर में मिली लाशें; डबल मर्डर की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।