Two Decapitated Bodies found in packed suitcase from Kaimur Double Murder सिर अलग किया, काट-काटकर सूटकेस में फेंके धड़; कैमूर में नदी से मिली लाशें, डबल मर्डर की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सिर अलग किया, काट-काटकर सूटकेस में फेंके धड़; कैमूर में नदी से मिली लाशें, डबल मर्डर की आशंका

कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो सूटकेस में बंद दो सिर कटी लाशें मिलने से सनसनी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए, फिर सूटकेस में बंद कर फेंक दिए गए। पुलिस दोनों लाशों के धड़ खोजने में जुटी है।

Sun, 10 May 2026 06:42 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, रामगढ़ (कैमूर)
share
सिर अलग किया, काट-काटकर सूटकेस में फेंके धड़; कैमूर में नदी से मिली लाशें, डबल मर्डर की आशंका

बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो सूटकेस बंद दो सिर कटी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। मोहनियां-चौसा रोड पर पनसेरवां स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे दो अलग-अलग सूटकेस में दो शवों के मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों शवों के धड़ को टुकड़ों में सूटकेस में पैक किया गया था। दोनों लाशों के सिर गायब पाए गए। फिलहाल पुलिस शवों की पहचान में जुटी है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद उनके शरीर के अंगों को काटकर सूटकेस में पैक कर पुल के नीचे फेंका गया है।

इस सनसनीखेज और दिल दहला देने वाले मामले के सामने आते ही रविवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भी यहां पहुंचकर जांच की। एसपी के निर्देश पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए संभावित साक्ष्य एकत्र किए। उधर, मोहनियां एवं रामगढ़ पुलिस ने टुकड़ों में कटे शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है।

शवों के कटे अंग देख सन्न रह गए लोग

घटना के बारे में बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने पुल के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े दो सूटकेसों को देखा। सूटकेस से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शरीर के कटे अंगों को देखकर सन्न रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही रात में डबल मर्डर से दहला गया जी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शव स्थल को पुलिस ने किया स्कैन

सूटकेस में शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर बिखरे शव को अपने कब्जे में लिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या

सूटकेस को किसने और कब रखा?

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। साथ ही मृतकों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई, ताकि किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ ना हो।

एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने एकत्र किए। इस मामले को लेकर कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि अपने जिले में ऐसी कोई घटना की खबर नहीं है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सूटकेस को कब और किसने घटनास्थल पर रखा।

(कैमूर के रामगढ़ से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।